HomeNational NewsArvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल से पूछताछ शुरू, कोर्ट से 10 दिन...

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल से पूछताछ शुरू, कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांग सकती है ED

Arvind Kejriwal Arrest: ED द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘आप एक केजरीवाल गिरफ्तार करेंगे और दिल्ली की सड़कों पर 1000 केजरीवाल उतरेंगे।
बता दें कि गुरुवार की रात को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ईडी ने दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल से हो रही पूछताछ को कैमरे पर रिकॉर्ड किया जा रहा है। साथ ही लिखित में भी बयान दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े👉 Congress ने गणेश गोदियाल को income tax से समन भेजे जाने पर निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

Arvind Kejriwal Arrest- ईडी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी, जहां वो कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है। वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को साजिश बताया।

Arvind Kejriwal Arrest

गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। यह इस मामले में सबसे हाई-प्रोफ़ाइल गिरफ्तारी है। वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार पर ‘तानाशाही’ का आरोप लगाया है। इस बीच AAP के प्रदर्शन को देखते हुए ITO मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप एक केजरीवाल गिरफ्तार करेंगे और दिल्ली की सड़कों पर 1000 केजरीवाल उतरेंगे।

Join whatsapp Group for more News update (click)

ED द्वारा अपने राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा कार्यालयों के बाहर देशव्यापी गिरफ्तारियां देगी। राष्ट्रीय राजधानी में AAP कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे ITO स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments