18.3 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

बीजेपी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनकड़ ने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। वे हाल ही में चुनाव में गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। हिमाचल की सदस्यता को छोडकर गुजरात से सांसद बने रहेंगे।

जेपी नड्डा उन 57 राज्यसभा सांसदों में एक हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा था। इसके बाद वह गुजरात सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यसभा के लिए गुजरात से बीजेपी के चार सांसद चुने गए हैं। इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जसवन्तसिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular