खटीमा, उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं और विकास से जुड़ी आवश्यकताएं रखीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही, समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ खटीमा की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने सरकार के सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के अनुरूप जनसमस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया।



