HomeNational NewsIPL 2023 Retention Updates : CSK, MI, KKR, SRH समेत सभी टीमों...

IPL 2023 Retention Updates : CSK, MI, KKR, SRH समेत सभी टीमों की फाइनल लिस्ट जारी, देखिए

IPL 2023

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के बाद IPL 2023 के अगले एडिशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए रिलीज और रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं। चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियम्सन को रिलीज करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस के धाकड़ ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने आइपीएल को अलविदा कह दिया है। पोलार्ड ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान किया था।

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। ऐसी खबरें हैं कि सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है। पिछली बार की तरह इस बार भी आईपीएल 2023 में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आएंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल में फ्रेंचाइजी अपनी अपनी टीमों को फिर से बनाने में जुट गई हैं। इसमें दो टीमों के कप्तानों की छुट्टी हो गई है। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है, वहीं पंजाब किंग्स ने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है।

आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, इसमें सबसे चर्चित रिटेन रहा रविंद्र जडेजा। अनबन की खबरों के बीच सीएसके ने जडेजा को रिटेन कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।

IPL 2023 RETENTION: चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धौनी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगेरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पशीराना, समरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीष तीक्षाणा

IPL 2023 RETENTION: दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी

ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमेन पवेल, सरफराज खान, यश धुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल

पूरी खबर पढ़े: Measles Outbreak in Mumbai: 740 बच्चों में दिखे लक्षण, तीन की मौत

IPL 2023 RETENTION: राजस्थान रॉयल्स की रिटेन खिलाड़ी

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन होटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेय मकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा

IPL 2023 RETENTION: रॉयल चैलेंजर्स के रिटेन खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, रजत पाटिदार, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसारंगा, शाहबाद अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप सिंह, जोस हेजलवुड, कर्ण शर्मा

IPL 2023 RETENTION: लखनऊ सुपरजायंट्स के रिटेन खिलाड़ी

केएल राहुल, आयूष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, कायले मिल्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई

IPL 2023 Retention: गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, साई किशोर, नूर अहमद

Follow us for more News update (click here)

IPL 2023 Retention: कोलकाता नाइटराइडर्स की रिटेन खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर, रहमतुल्लाह गुरबाज, रिंकु सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, नितीश राणा, अनुकूल ठाकुर, वेंसटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, टीम साउदी, लोकी फुर्ग्युसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

IPL 2023 Retention : पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी

शिखर धवन, शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज वाबा, ऋषि धवन, लियाम लिविंग्स्टन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबादा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार

IPL 2023 Retention: सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ी

अब्दुल समद, एडन मारक्रम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वाशिंग्टन सुंदर, फजहल हक फारुखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

IPL 2023 Retention: मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

रोहित शर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, त्रिस्तान स्तब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शोकीन, जेसन बेहरनडॉफ, आकाश मधवाल

Children’s Day | Pandit Jawaharlal Nehru | धूमधाम से मनाया गया पूर्व PM नेहरू का जन्म दिवस
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments