HomeNational NewsSBI Loan की बढ़ेगी EMI, बैंक ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट 0.7% बढ़ाया,...

SBI Loan की बढ़ेगी EMI, बैंक ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट 0.7% बढ़ाया, देखिए कितना होगा असर?

SBI Loan

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI Loan पर अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को 70 बेसिस प्वाइंट या 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 13.45 प्रतिशत कर दिया है। इस घोषणा के बाद बीपीएलआर से लिंक बैंक के सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे।

यह भी पढ़े: G20 summit की मेजबानी करेगा भारत, अगले साल स‍ितंबर 2023 में होगी सम‍िट

इस समय बीपीएलआर का रेट 12.75 फीसदी है। यह रेट आखिरी बार जून में रिवाइज हुआ था। उस समय भी रिजर्व बैंक के द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद इसे बढ़ाया गया था। बैंक का रिवाइज बीपीएलआर 13.45 फीसदी (सालाना) 15 सितंबर 2022 से प्रभावी होगा। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है।

बैंक ने मंगलवार को अपने बेस रेट में भी इतनी ही बढ़ोतरी की थी। इसके बाद SBI Loan बेस रेट पर लोन लेने वाले ग्राहकों की भी ईएमआई बढ़ गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में कई बार रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा किया गया था, जिसके बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अपने लैंडिंग रेट्स को बढ़ा रहे हैं। रेपो रेट बढ़ने के बाद से बैंक के कर्ज का भुगतान महंगा हो रहा है।

Join What’sapp Group (Click Here)

Read more
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments