25.2 C
Dehradun
Monday, March 17, 2025
Google search engine
Homeधर्मAaj Ka Rashifal 17 March: जानिए क्या कहते है आज के दिन...

Aaj Ka Rashifal 17 March: जानिए क्या कहते है आज के दिन आपके सितारे, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 March: आज सोमवार 17 मार्च का दिन बेहद खास है, इस दिन भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन किन राशि के लोगों की आमदनी अच्छी रहेगी, सभी राशियों का करियर और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल।

मेष राशि: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृषभ राशि: आज प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशि: आज अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि: रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। 17 मार्च को परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

Aaj Ka Rashifal 17 March

सिंह राशि: आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना से बचें। विवाद न करें।

कन्या राशि: आज के दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

तुला राशि: आज किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। 17 मार्च को वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

यह भी पढ़े👉 उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया पद से इस्तीफा! read more..

वृश्चिक राशि: आज अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है। 17 मार्च को संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु राशि: आज का समय के परिवर्तन से भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें वर्ना अचानक हानि संभावित है।

मकर राशिफल: आज आपके हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता हो सकती है। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ राशिफल: आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकते हैं। आपकी गलती के कारण बने, बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।

मीन राशिफल: आज आपको बड़ों की बात माननी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात सोमवार को संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

Aaj Ka Rashifal 17 March / राशिफल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular