Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा एक्सप्रेसवे: महाराज

उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा एक्सप्रेसवे: महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व संस्कृति, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित ₹12,000 करोड़ के 210 किमी एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मंगलवार का दौरा सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं था बल्कि “विकसित उत्तराखंड के दशक” के शुभारंभ का महत्वपूर्ण दिन था।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने दूरी ही नहीं, दिल्ली और दून के बीच की “मनोवैज्ञानिक दूरी” को भी मिटा दिया है। इससे उत्तराखंड के पर्यटन, व्यापार, रोजगार, शिक्षा–हर सेक्टर को सीधा बूस्ट मिलेगा। उत्तराखंड के लिए यह “सदी की सबसे बड़ी सौगात” है। यह एक्सप्रेसवे चारधाम यात्रा के साथ साथ “बारहमासी पर्यटन” को भी बढ़ावा देगा। इससे सालाना 1 करोड़ अतिरिक्त पर्यटक उत्तराखंड आयेंगे, होटल-होमस्टे-टैक्सी कारोबार में 3 गुना वृद्धि होगी। टूरिज्म, होटल, ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग में लाखों रोजगार श्रृजित होंगे और राज्य में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

श्री महाराज ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के तहत 12 किमी एलिवेटेड “ग्रीन कॉरिडोर” एशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर है। इससे राजाजी नेशनल पार्क के हाथी, बाघ, हिरण बिना रुके आसानी से गुजर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular