Homeनई दिल्लीदिल्ली में भीषण दर्दनाक हादसा: 6 मंजिला होटल में लगी भयंकर आग,...

दिल्ली में भीषण दर्दनाक हादसा: 6 मंजिला होटल में लगी भयंकर आग, 21 लोगों की मौत, कई ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई।

घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे।

कुल 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। दिल्ली के इस होटल में आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

सुबह के वक्त हुआ हादसा, मची चीख-पुकार

चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में ठहरे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया और दम घुटने के कारण कई लोग बेहोश हो गए।

जान बचाने के लिए लोग होटल की खिड़कियों और बालकनी पर आकर मदद की गुहार लगाने लगे। स्थिति इतनी भयावह थी कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए बहुमंजिला इमारत की खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हाइड्रोलिक लिफ्ट और सीढ़ियों की मदद से खिड़कियों के कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular