Homeउत्तराखंडUttarakhand Premier League 2026 का रंगारंग आगाज़, वाणी कपूर की प्रस्तुति और...

Uttarakhand Premier League 2026 का रंगारंग आगाज़, वाणी कपूर की प्रस्तुति और लोक कलाकारों ने बांधा समां

देहरादून। Uttarakhand Premier League 2026 (UPL) का सोमवार को देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य और रंगारंग उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर के आकर्षक डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

समारोह में उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन सचिव तथा सिडकुल के प्रबंध निदेशक विनय शंकर पांडे (IAS), क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक पी.सी. वर्मा, पूर्व बीसीसीआई उपाध्यक्ष महीम वर्मा, CAU अध्यक्ष दीपक मेहरा, सचिव किरण वर्मा, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के चेयरपर्सन सुनील जोशी तथा सीओओ नवनीत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Premier League 2026 के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रदेश की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का जमकर स्वागत किया। स्थानीय प्रतिभाओं को इतने बड़े मंच पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलना भी समारोह की प्रमुख विशेषताओं में शामिल रहा।

इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी शानदार डांस प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जोरदार उत्साह दिखाया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।

उधर, Uttarakhand Premier League 2026 के तीसरे संस्करण की शुरुआत महिला टी-20 प्रतियोगिता से हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस ने जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

UPL 2026 के रंगारंग उद्घाटन समारोह ने क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया और पूरे टूर्नामेंट के लिए शानदार माहौल तैयार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular