रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को रुद्रप्रयाग जनपद के नरकोटा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ एक अनियंत्रित कार और सेना (आमी) के ट्रक के बीच इतनी भीषण भिड़ंत हो गई कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
देहरादून से देवाल जा रही थी कार
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग देहरादून से चमोली के देवाल की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार रुद्रप्रयाग के नरकोटा क्षेत्र के पास पहुँची, विपरीत दिशा से आ रहे आर्मी के ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

