Homeदेहरादूनदेहरादून में 20 अगस्त को स्कूल बंद: मौसम को देखते हुए DM...

देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल बंद: मौसम को देखते हुए DM ने कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने जनहित में बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार 20 अगस्त को जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान मौसम की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करें और अनावश्यक रूप से बच्चों को घर से बाहर न भेजें। यदि मौसम की स्थिति में कोई नया परिवर्तन होता है तो प्रशासन द्वारा आगे भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular