Homeउत्तराखंडउत्तरकाशीउत्तरकाशी: 26 साल में बदले कई विधायक-सांसद, लेकिन दोणी गांव आज भी...

उत्तरकाशी: 26 साल में बदले कई विधायक-सांसद, लेकिन दोणी गांव आज भी सड़क से महरूम, ग्रामीणों में आक्रोश

पुरोला (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा का दोणी गांव आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पिछले 26 वर्षों में कई विधायक और सांसद बदले, लेकिन गांव तक सड़क नहीं पहुंच सकी।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बेहतर विकास की उम्मीद में अलग-अलग नेताओं को अपना जनप्रतिनिधि चुना, लेकिन आज भी गांव के लोग सड़क के अभाव में परेशानियां झेल रहे हैं। बीमार मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कंधों और डांडियों का सहारा लेना पड़ता है। आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर इलाज नहीं मिलने से लोगों की जान पर भी बन आती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद गांव की समस्याओं से दूर हो जाते हैं। उनका कहना है कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में सीमांत क्षेत्र के लोग आज भी संघर्षपूर्ण जीवन जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि दोणी गांव को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular