Homeउत्तराखंडबद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी में लापता, पायलट समेत...

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी में लापता, पायलट समेत 6 लोग सवार, सर्च ऑपरेशन जारी

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हेलीकॉप्टर का कॉल साइन VT-HCX बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के लगभग दो मिनट बाद, 1:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसकी सूचना सबसे पहले आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्रशासन को मिली।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और भारतीय सेना की संयुक्त टीमों को मौके पर रवाना किया गया। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सर्च ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

हेलीकॉप्टर में सवार लोग
पायलट: कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष), निवासी दिल्ली।
यात्री:
प्रतापा (41 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
अरुण सालुंके (44 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
सुधीर के. (50 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
एच.एस. नटराजा (51 वर्ष), निवासी कर्नाटक।

प्रशासन ने बताया कि हेलीकॉप्टर और उसमें सवार सभी छह लोगों की तलाश के लिए विभिन्न एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल सका है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here








Most Popular