HomeNational NewsYoutuber Elvish Yadav को होली से पहले मिली जमानत, आएंगे जेल से...

Youtuber Elvish Yadav को होली से पहले मिली जमानत, आएंगे जेल से बाहर

Youtuber Elvish Yadav: गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप मे गिरफ्तार किए गए बिग बॉस (Big Boss) विजेता एवं जानेमाने यूट्यूबर एल्विश यादव (Youtuber Elvish Yadav) और उसके दो साथियों ईश्वर और विनय को शुक्रवार को जमानत दे दी। पुलिस ने एल्विश को बीते रविवार को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह नोएडा के सेक्टर 29 में किसी से मिलने आया था।

यह भी पढ़े👉 Arvind Kejriwal Custody: रिमांड रूम में मनेगी केजरीवाल की होली, कोर्ट ने 28 मार्च तक ED की कस्‍टडी में भेजा

वरिष्ठ वकील उमेश भाटी देवटा ने बताया कि एल्विश यादव, ईश्वर, विनय की जमानत पर आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने तीनों की तरफ से उनका पक्ष रखा। उन्होंने बताया, ‘नोएडा पुलिस द्वारा लगाई गई कुछ धाराएं अदालत ने कल खारिज कर दी थी।

Youtuber Elvish Yadav

आज अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद एल्विश और उसके साथियों को जमानत पर रिहा कर दिया. इस मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उसके दोस्त विनय और ईश्वर को भी गत 20 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।

Join whatsapp Group for more News update (click)

वकील उमेश भाटी ने बताया कि तीनों को अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा किया है। उन्होंने बताया कि संभवत आज शाम तक तीनों कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लुक्सर जेल से रिहा हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी जमानत राशि भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments