HomeNational NewsHimachal Disaster: हिमाचल में 214-उत्तराखंड में 52 मौतें, 10000 मकान तबाह, पहाड़ों...

Himachal Disaster: हिमाचल में 214-उत्तराखंड में 52 मौतें, 10000 मकान तबाह, पहाड़ों पर तबाही

Himachal Disaster: ब्यूरो। पहाड़ जल प्रलय से जूझ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। पहाड़ दरक रहे हैं। जगह जगह लैंडस्लाइड से तबाही देखने को मिल रही है। आसमानी आफत से हर तरफ हाहाकार मची है। भारत के इन दोनों पहाड़ी राज्यों में मॉनसून तबाही लेकर आया है।

यह भी पढ़े: देहरादून: महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु आचार बनाने का 45 दिवसय प्रशिक्षण शिविर का हुआ सफलतापूर्वक समापन

हिमाचल (Himachal Disaster) में 24 जून से अब तक 214 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 38 लोग लापता हैं। राज्य में बारिश-लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 10 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, उत्तराखंड में मॉनसून आने के बाद से अब तक 52 लोगों की मौत हुई है। जबकि 19 लोग लापता हैं। राज्य को 650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Himachal Disaster

हिमाचल में रविवार से भारी बारिश जारी है। इसके चलते शिमला, सोलन समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड हुई। शिमला में समर हिल, फगली और कृष्णानगर लैंडस्लाइड से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। राज्य में बारिश और लैंडस्लाइड से तीन दिन में 71 लोगों की मौत हुई है। जबकि 13 लोग लापता है।

join whatsapp Group for more News update (click here)

राज्य के बुनियादी ढांचे को बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी नुकसान पहुंचा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के काम को पहाड़ जैसी चुनौती बताया। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने कहा, राज्य को इस मानसून में भारी बारिश के कारण करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में एक साल लगेगा। सीएम ने कहा, सड़कों और जल परियोजनाओं के पुनर्निर्माण में समय लगता है। लेकिन हम इस प्रक्रिया में तेजी ला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments