
Noida: नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) से नोएडा भाजपा ने किनारा कर लिया है। शनिवार को एक बयान जारी कर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि श्रीकांत की आपराधिक गतिविधियों में नोएडा भाजपा का नाम नहीं लिया जाए। हालांकि, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ श्रीकांत की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं।
तस्वीरों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ श्रीकांत (Shrikant Tyagi) दिख रहा है तो प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके अलाव कई अन्य बड़े नेताओं के साथ भी आरोपी दिख रहा है।
यह भी पढ़े- Karnaprayag: भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें बंद

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में गुंडई करते हुए महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने का आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड व यूपी में दबिश दे रही है। वहीं, फेज-दो थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पत्नी, चालक व मैनेजर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join What’sapp Group (Click Here)
साथ ही, पुलिस ने आरोपी की चार मंहगी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। एक कार पर यूपी शासन का फर्जी लोगो लगा होने से अलग से केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले में जानबूझकर चोट पहुंचाने (323), उकसाने के लिए अपमानित करने (504) और धमकी देने (506) आदि धाराएं जोड़ी हैं, जबकि अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला पहले से ही दर्ज है।
Like 👍 | Subscribe | Share