Monday, March 27, 2023
Google search engine
HomeNational Newsहिजाब पर बवाल तेज, शिक्षण संस्थानों के आसपास धारा 144 लागू

हिजाब पर बवाल तेज, शिक्षण संस्थानों के आसपास धारा 144 लागू

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अब लालू प्रसाद यादव का बयान आया है|लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा है| इससे पहले प्रियंका गांधी,असदद्दुीन ओवैसी समेत कई राजनेता इसपर प्रतिक्रिया दे चुके हैं| अलग-अलग प्रदेश के राजनेता इस मसले पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं|बता दें कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास हिजाब पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा हुआ है| विवाद कर्नाटक और वहां के स्कूलों-कॉलेजों से होते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है| इसपर अब विभिन्न पार्टियों के राजनेता भी आमने-सामने हैं| दिल्ली-मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं|

बेंगलुरु में 144 लागू

बेंगलुरु में शिक्षण संस्थानों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है| आदेश दिया गया है कि अगले दो हफ्ते तक शिक्षण संस्थानों के आसपास 200 मीटर तक कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता इस बीच प्रियंका गांधी,असदद्दुीन ओवैसी, मोहसिन रजा, केशव मौर्य, वीके सिंह आदि नेताओं का इसपर बयान भी आया है| हिजाब को लेकर प्रियंका गांधी मुस्लिम लड़कियों के समर्थन में आई हैं| ओवैसी ने कहा कि इस मुद्दे से नफरत फैलाई जा रही है|वहीं बीजेपी ने कानून और ड्रेस कोड का हवाला देकर हिजाब को गलत बताया है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments