Friday, June 9, 2023
Google search engine
HomeUttarakhandसफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की पहाड़ियां

सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की पहाड़ियां

पहाड़ों में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सड़कों पर फंसे हैं।टिहरी जिले में शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी है, जिससे धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम और घुत्तू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि बारिश बर्फबारी कृषि-बागवानी और जलस्रोतों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी।  बारिश से जिला मुख्यालय सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पारा लुढ़क गया।टिहरी में बारिश से अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी हुई है। मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी हुआ हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी, चमोली में भी कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं दो दिनों से लगातार बारिश बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल है। रविवार सुबह खरशाली गांव में स्थित मां यमुना मंदिर के साथ ही यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर खिली धूप के बाद रविवार को बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने को मिला बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments