HomeNational NewsUPSC 2022 Result: यूपीएससी 2022 का रिजल्‍ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC 2022 Result: यूपीएससी 2022 का रिजल्‍ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC 2022 Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इशिता किशोर ने टॉप किया है। गरिमा लोहिया और उमा हरीथी एन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी ने रिजल्ट www.upsc.gov.in पर जारी किया है। इस रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया गया है।

यह भी पढ़े: RBI का बड़ा फैसला, ₹2,000 के नोट वापस लेगा रिजर्व बैंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC 2022 Result) में अंतिम रूप से कुल 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। इसमें 613 पुरुष और 320 महिला कैंडिडेट्स हैं। जनरल केटेगरी के सेलेक्ट कैंडिडेट्स की संख्या 345 है। जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC, और 72 ST कैटेगरी के उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है. इसके अलावा 178 कैंडिडेट्स को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है।

UPSC 2022 Result

बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 के प्रीलिम्स में 5 लाख से अधिक कैंडिडेट्स बैठे थे। इसका सितंबर 2022 में मेन्स हुआ था। जिसमें 13 हजार 90 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2 हजार 529 कैंडिडेट पास हुए और इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू जनवरी से मई के बीच हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments