Friday, March 24, 2023
Google search engine
HomeNational Newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद, कहा आधुनिकता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद, कहा आधुनिकता की तरफ ले जाएगा बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार को) बजट 2022 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया|पीएम मोदी ने इस दौरान बजट की उपलब्धियां गिनाईं|बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया था|पीएम मोदी ने कहा कि देश 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहा है|कोरोना के बाद एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा| इसके संकेत भी नजर आने लगे हैं| आज भारत की तरफ देखने के विश्व के नजरिए में बड़ा बदलाव आ रहा है|अब दुनिया के लोग भारत को अधिक मजबूत रूप में देखना चाहते हैं इसलिए पूरा विश्व जब भारत को नए सिरे से देख रहा है तो हमारे लिए भी जरूरी है कि देश को तेज गति से आगे बढ़ाएं| ये समय नए अवसरों और नए संकल्पों की सिद्धि का है|प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की जीडीपी 2 लाख 30 हजार करोड़ के आस-पास है| आज भारत का विदेशी मुद्रा रिजर्व 630 बिलियन डॉलर को पार कर गया है|कोरोना के इस काल में भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था की मजबूती से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है|इस बजट का फोकस गरीब और युवाओं पर है|मूलभूत सुविधाओं को देना हमारा लक्ष्य है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments