
IPL 2022 कोलकाता। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में जगह पक्की कर ली है। वहीं केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। एलिमिनेटर के मुकाबले में आरसीबी ने रजत पाटीदार के नाबाद 112 रन के सहारे 4 विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। राहुल ने 79 रन जरूर बनाए, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ। हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। अब आरसीबी की टीम क्वालिफायर-2 में 27 मई को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। यह मैच जीतने वाली टीम 29 मई को फाइनल में गुजरात टाइटंस के सामने उतरेगी।
LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में जगह पक्की कर ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में नाबाद 140 रन की पारी खेलने वाले क्विंटन डिकॉक 5 गेंद पर 6 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए। नंबर-3 पर उतरे मनन वोहरा ने 11 गेंद पर 19 रन बनाए। एक चौका और 2 छक्का जड़ा। लेकिन वे अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके। उन्हें जोस हेजलवुड ने आउट किया। 41 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और दीपक हुडा ने 96 रन की बड़ी साझेदारी की।

लखनऊ की पारी का 15वां ओवर लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने डाला। पहली 3 गेंद पर दीपक हुडा ने 2 छक्का लगाया. चौथी गेंद पर वे बोल्ड हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 45 रन बनाए। एक चौका और 4 छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर मार्क स्टोइनिस ने छक्का जड़ा। इस तरह से ओवर में 18 रन बने। अब टीम को अंतिम 30 गेंद पर 65 रन बनाने थे।
16वां ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. राहुल ने एक छक्का जड़ा. ओवर में कुल 10 रन बने।17वां ओवर हसारंगा ने डाला. राहुल ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।ओवर में 14 रन बने। हर्षल पटेल ने 18वें ओवर में आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। स्टोइनिस 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए।ओवर में 8 रन बने।अब 12 गेंद पर 33 रन बनाने थे।
- Bonus Bez Depozytu 2023 Sprawdź Bonusy Za Rejestrację Bez Depozytu
- Manish Kashyap Surrendered: तमिलनाडु Fake Video मामले में मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, शुरू हो गयी थी कुर्की-जब्ती
- Aresst Warrant Against Vladimir Putin: क्या पुतिन होंगे गिरफ्तार? इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में वारंट जारी
- Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G, जानें कीमत
- Car insurance खरीदने वाले ग्राहक ध्यान दें, बिना स्मार्टफोन नहीं मिलेगा क्लेम!