8.2 C
Dehradun
Monday, January 20, 2025
Google search engine
HomeNational Newsरोड शो में आज शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

रोड शो में आज शामिल होंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

शुक्रवार को वह लखनऊ से वाराणासी के लिए रवाना होंगे। वाराणासी में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड शो होगा। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से नई दिल्ली में थे। उनके दिल्ली में डेरा जमाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा रहा था।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होंगे।

इस दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दो दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे, जिसे लेकर कई सियासी कयास लगाए जा रहे थे। उनके साथ उत्तराखंड के अन्य भाजपा नेता भी दिल्ली गए थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular