HomeNational Newssbi fd पर दे रहा 7.65% ब्याज, खुशखबरी! इन लोगों को होगा...

sbi fd पर दे रहा 7.65% ब्याज, खुशखबरी! इन लोगों को होगा फायदा

sbi fd

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) में ग्राहकों को एफडी (sbi fd) पर बंपर ब्याज मिल रहा है। ये सुविधा बैंक, SBI पेंशनभोगियों को दे रहा है। पेंशनर्स अब 5 से 10 साल की अवधि के लिए FD पर 7.65% ब्याज पा सकते हैं। बता दें कि SBI अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1% अतिरिक्त FD ब्याज देता है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की है।

यह बढ़ोतरी सभी टेन्योर के लिए की गई है। नई ब्याज दरें दो करोड़ रुपये से कम एफडी पर लागू होंगी। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बढ़ी हुई दरें 15 अक्टूबर, 2022 से लागू होंगी। एफडी की ब्याज दरों में 10 से 20 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़े: Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के रेट में आई गिरावट, क्‍या पेट्रोल-डीजल भी हुआ सस्‍ता?

जानिए किसे मिलेगा फायदा15 अक्टूबर से sbi fd दरों में संशोधन के बाद, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल और उससे अधिक की FD पर ब्याज दर बढ़कर 6.65% हो गई है। इसका मतलब है कि एसबीआई पेंशनभोगी 5 साल और उससे अधिक की जमा राशि पर 7.65% (6.65% + 1%) ब्याज प्राप्त कर सकता है। आम जनता के लिए 3.00% से 5.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50% और 6.65% की दर से ब्याज दे रहा है।

For more News update Follow us (Click Here)

Watch more
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments