22.2 C
Dehradun
Friday, February 14, 2025
Google search engine
HomeDehradunदेहरादून: बाइक या स्कूटी से मसूरी जाने की सोच रहे हैं तो...

देहरादून: बाइक या स्कूटी से मसूरी जाने की सोच रहे हैं तो एक बार यह खबर पढ़ ले

पुलिस ने कुठाल गेट और किमाड़ी से करीब साढ़े तीन सौ दोपहिया वाहन चालकों को वापस लौटा दिया। इसके अलावा बिना आरटीपीसीआर और होटल बुकिंग किए मसूरी जा रहे करीब चार सौ चार पहिया वाहन भी लौटाए गए। 

बाइक-स्कूटी से न आएं मसूरी-देहरादून, पुलिस ने 350 से ज्यादा वाहन लौटाए 

दरअसल, वीकेंड पर मसूरी, सहस्रधारा और गुच्चूपानी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते कोविड संक्रमण की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने वीकेंड में मसूरी में दोपहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

केवल स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों को ही मसूरी की ओर जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा मालदेवता की ओर जा रहे 95 चौपहिया और 190 दोपहिया व आशा रोड़ी से बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने पर 110 चार पहिया और 80 दो पहिया वाहन चालकों को लौटाया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular