Friday, March 24, 2023
Google search engine
HomeDehradunप्रीतम सिंह: कांग्रेस की सरकार बनी तो देवस्थानम बोर्ड करेंगे भंग

प्रीतम सिंह: कांग्रेस की सरकार बनी तो देवस्थानम बोर्ड करेंगे भंग

देहरादून ब्यूरो। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर साधा निशाना कहा सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में आने पर वह देवस्थानम बोर्ड को भंग करेगी।

शनिवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देवस्थानम पर तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों को लेकर पुराण पुनर्विचार करने के नाम पर सरकार उन्हें गुमराह कर रही है। वही कल हुई बैठक में भी सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग पर कोई चर्चा नहीं की गई।

यह खबर भी पढ़े

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना था कि:-

सरकार के विवादित फैसलों में देवस्थान बोर्ड बनाने का फैसला भी प्रमुख है बिना तीर्थ पुरोहितों से बातचीत किए भाजपा सरकार ने मनमानी करते हुए प्रदेश पर इस कानून और बोर्ड को थोपा है। सरकार की नजर तीर्थ धाम के विकास और सुविधाएं बढ़ाने पर नहीं, मंदिरों की संपत्तियों पर लगी है, चार धाम की प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने दी जाएगी सत्ता में आने पर कांग्रेस जन भावनाओं के अनुसार देवस्थानम बोर्ड को भंग करेगी।

ADVERTISEMENT
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments