HomeEtertainmentSonakshi Sinha धोखाधड़ी के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

Sonakshi Sinha धोखाधड़ी के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

बीते दिनों में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह सलमान खान के संग शादी रचाती नजर आ रही थीं| इस तस्वीर को लेकर सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला|लेकिन अब खुद सोनाक्षी कानूनी मुश्किल में उलझती नजर आ रही हैं| उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है|दरअसल, मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के रहने वाले इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था| लेकिन सोनाक्षी सिन्हा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचीं, जिस पर इवेंट ऑर्गेनाइजर ने अपने पैसे वापस मांगे|आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर ने इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे देने से इंकार कर दिया है|सोनाक्षी सिन्हा से कई बार संपर्क करने पर भी जब पीड़ित को पैसे नहीं मिले तो उसने धोखाधड़ी की शिकायत कोर्ट में की थी|मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सोनाक्षी सिन्हा पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे| इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद आ चुकी हैं| लेकिन लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अब कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में वारंट जारी किया है|आपको बता दें कि ये मामला साल 2018 का है| मुरादाबाद के कटघर थाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया है| मुरादाबाद की एसीजेएम-4 की कोर्ट ने सोनाक्षी के खिलाफ वारंट जारी किया है|लगातार कोर्ट में गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने यह वारंट जारी किया| प्रमोद शर्मा ने 2018 में कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 36 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है| बीते दिनों इस मामले की जांच के दौरान सोनाक्षी सिन्हा अपने बयान दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद के कटघर थाने में पहुंची थीं| सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वकील के साथ जाकर बयान दर्ज कराया था|अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है|अदालत ने पुलिस को सोनाक्षी सिन्हा को गिरफ्तार कर 24 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments