![](https://uk24x7news.com/wp-content/uploads/2021/12/856504-vande-bharat-express-pti-080619-1024x576.jpg)
देहरादून। दून से दिल्ली आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। ट्रेन सेवा में सुधार की कवायद में जुटी भारतीय रेल Dehradun-Delhi के बीच Vande Bharat Express चलाने की तैयारी कर रही है। ये ट्रेन विस्टाडोम कोच से लैस होगी। वंदे भारत ट्रेन को देहरादून से नई दिल्ली या उसके आगे किसी और गंतव्य स्टेशन तक चलाया जा सकता है।
इसके अलावा दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी विस्टाडोम कोच लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आपको बता दे की विस्टाडोम पारदर्शी कोच आधुनिक तकनीक वाला कोच है। कोच में बैठकर यात्री आकाश व दोनों ओर आसानी से बाहर का नजारा देख सकते हैं।
![](https://uk24x7news.com/wp-content/uploads/2021/12/88912-rail.jpg)
अगर देहरादून-दिल्ली के बीच विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन चलेगी तो यात्री राजाजी नेशनल पार्क के रास्ते से गुजरते हुए जंगल में विचरण कर रहे जानवरों का करीब से दीदार कर सकेंगे। हालांकि इस मजेदार सफर के लिए उन्हें थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। क्योंकि विस्टाडोम कोच का किराया एसी कोच से अधिक होता है।