Friday, March 24, 2023
Google search engine
HomeNational News12-18 साल के बच्चों की कोरोना वैक्सीन 2022 की पहली तिमाही तक...

12-18 साल के बच्चों की कोरोना वैक्सीन 2022 की पहली तिमाही तक आ सकती है

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में उनकी कंपनी द्वारा निर्मित एक और कोविड -19 वैक्सीन कोवोवैक्स अक्टूबर में वयस्कों और बच्चों के लिए 2022 की पहली तिमाही तक लॉन्च की जाएगी। उन्होंने आगे कहा अगले साल यानी 2022 के पहली तिमाही में 12 से कम के बच्चों के लिए भी वैक्सीन लांच हो जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को दो से 17 साल के बच्चों पर ‘कोवोवैक्स’ टीके के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए कुछ शर्तों के साथ अनुमति देने की हाल ही में सिफारिश की थी। जानकारी के मुताबिक, परीक्षण में 10 जगहों पर 920 बच्चे शामिल होने के बारे में कहा गया था जिनमें 12-17 और 2-11 आयु वर्ग के प्रत्येक वर्ग में 460 बच्चों को शामिल किया जाएगा।

उम्मीद है कि अक्टूबर तक यह वैक्सीन बच्चों के लिए लॉन्च कर दी जाए। इसके अलावा बच्चों के लिए वैक्सीन के तौर पर जायडस की जायकोव-डी वैक्सीन भी आने वाले दिनों में विकल्प हो सकती है।

Advertisement
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments