HomeUttarakhandहर्षोल्लास के साथ मनाया गया Satpal Maharaj का 71वां जन्मोत्सव

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Satpal Maharaj का 71वां जन्मोत्सव

Satpal Maharaj

हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj का 71वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की।

Follow us on Google News (Click here)

आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) के 71वें जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को जहाँ एक ओर देश के कोने कोने से आये उनके अनुयायियों ने उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं दूसरी ओर राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण हस्तियों ने हरिद्वार स्थित उनके प्रेम नगर आश्रम में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर श्री प्रेम नगर आश्रम में आयोजित एक सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एकता व अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।

यह भी पढ़े: SBI Loan की बढ़ेगी EMI, बैंक ने बेंचमार्क लेंडिंग रेट 0.7% बढ़ाया, देखिए कितना होगा असर?

उन्होंने कहा कि जब-जब आध्यात्मिक महापुरुष आते हैं राजनीति में तब कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होने कहा कि रेल राज्य मंत्री बनने पर जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वे कराया तो लोगों को शक हुआ कि यह कैसे संभव होगा? पर वह आज कार्यान्वित हो रहा है। इस रेल लाइन के बनने से उत्तराखंड के साथ साथ यहाँ आने वाले अनगिनत तीर्थ यात्रियों को भी लाभ होगा।

श्री महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सद्भभावन सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान, नगर उटारी राजा साहब (पूर्व मंत्री), सूचना विभाग, भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, विभु जी महाराज, रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह, युवराज दिव्यराज सिंह (विधायक सिरमौर) तथा पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य अतिथियों शुभकामनाये दी।

Uttarakhand | Chamoli | आज तक नहीं बन पाई तपोवन के गौरी शंकर मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क (Like 👍 / Subscribe / Share)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments