HomeTechnologyBYD Auto 3 Electric SUV जल्द होगी भारत में लॉन्च! 480km रेंज...

BYD Auto 3 Electric SUV जल्द होगी भारत में लॉन्च! 480km रेंज के साथ

BYD Auto

Techgyan: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी BYD (BYD Auto 3 Electric SUV) भारत में ईवी मार्केट में एंट्री करना चाहती है। BYD 2007 से भारत में काम कर रही है, लेकिन पहले इसका यह बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स और मोबाइल फोन बनाने तक ही काम कर रही थी। 2016 से BYD ने इलेक्ट्रिक बस निर्माता Olectra को बैटरी और बस चेसिस सप्लाई कर रही है। 2021 में BYD ने 29.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर e6 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च की थी।

BYD Auto 3 Electric SUV को शुरू में चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर में कंपनी के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। अगले दो सालों में BYD ने भारत में 10 हजार असेंबल किए गए व्हीकल्स को बेचने का प्लान बनाया है। रिस्पॉन्स के आधार पर कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर फैसला कर सकती है। भारतीय बाजार के बारे में एंट्री करने के लिए BYD आगामी 2023 ऑटो एक्सपो में एंट्री करेगा। कंपनी सेडान, हैचबैक और एसयूवी समेत प्रोडक्ट्स की एक सीरीज शोकेस करेगी। BYD की एडवांस ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी को भी शोकेस किया जाएगा।

यह भी पढ़े- iPhone 13, iPhone 11 और iPhone SE हुए सस्ते, बंपर डिस्काउंट!

2030 तक पैसेंजर ईवी सेगमेंट में 10-15 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने के टारगेट के साथ बीवाईडी के भारत में अन्य प्लान भी हैं। कंपनी ने अभी तक उस टारगेट तक पहुंचने के लिए अपनी स्ट्रेटेजी को पूरी तरह से बताया नहीं है। बहुत कुछ Atto 3 की सफलता और 2023 Auto Expo में शोकेस होने वाले अन्य आने वाली EV पर निर्भर करेगा।

Read more

2 साल में 10 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों के सेल के टारगेट के साथ BYD अपने डीलर नेटवर्क को भी बढ़ाएगा। फिलहाल इसके 12 शहरों में 12 डीलर हैं। अगले 6 माह में ये 18 शहरों में 24 आउटलेट्स तक बढ़ाए जाएंगे।

Join What’sapp Group For More Update (Click Here)

Watch News on youtube
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments